आज की सत्ता प्रदेश ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां  सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।  केन्द्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां कैसी होंगी इस पर चर्चा के बीच खबर आ रही है कि इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हवाले से कुछ सूत्रों ने बताया कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा इस बारे में अभी चर्चा होनी है। चर्चा के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिस पर गांधी परिवार का ही सदस्य अब तक चुनाव लड़ता रहा है। मौजूदा वक्त में सोनिया गांधी यहां से सांसद है। इस लिए यह फैसला भी गांधी परिवार को लेना है की रायबरेली का वारिश कौन होगा।
Share To:

Post A Comment: