--डीएम ने बालिकागृह परिसर के चारो तरफ सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज ब्रज बिहार कालोनी हथौड़ा बुजुर्ग में बालगृह (बालिका) में पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम ने देखा कि महिला बालिकागृह में 22 बालिकाएँ हैं। जोकि जनपद शाहजहाँपुर की ही रहने वाली हैं। डीएम ने बालिकाओं से बालिकागृह में उनके रहन सहन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जिस पर बालिकाओं ने डीएम को अस्वथ्य किया कि बालिकागृह में किसी प्रकार असुविधा नहीं है। समय से भोजन मीनू के हिसाब से परोसा जाता है। इसके उपरान्त डीएम ने बालिकागृह से सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रबन्धक बालिकागृह से जानकारी प्राप्त की सी.सी.टी.वी. कैमरे की स्थिति क्या हैं। जिस पर प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मुख्य द्वार पर ही कैमरा लगा हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि बालिकागृह परिसर के चारो तरफ सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिये। उन्होंने कहा कि महिला बालिकागृह में बाहरी व्यक्तियों को किसी प्रकार का प्रवेश न दिया जाये। उन्होंने कहा कि बालिकाओं से सम्बन्धित यदि कोई व्यक्ति आता है तो उसका एक रजिस्टर बनाया जाये जिसमें बालिकाओं से मिलने का कारण, बालिकाओं से क्या सम्बन्ध है मोबाइल नम्बर सहित आदि विवरण दर्ज किया जाये। बालिकागृह भवन की स्थिति देखकर डी.एम. ने दूसरे भवन में स्थानान्तरित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि जब तक दूसरी जगह स्थानान्तरित नहीं हो जाते हैं तब तक होमगार्डो की ड्यिटी सुरक्षा हेतु लगाई जाये। सुरक्षा में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवा सिम्मी चनप्पा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी. रावत,अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, सी.ओ. ट्रैफिक,उपजिलाधिकारी सदर रामजी मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment: