महिलाएं भी सशक्तिकरण को लेकर आगे अाएं वे कहीं से कमजोर नहीं

इछावर रिपोर्टर


महिलाएं कहीं से कमजोर नहीं वे हर दृष्टिकोण से सशक्त हैं बस अपनी शक्ति को पहचाने उक्त बात प्रमुख वैज्ञानिक संदीप टोडवाल ने कही वे कृषि विज्ञान केन्द्र सेवनिया द्वारा ग्राम नरसिंहखेडा, विकासखण्ड इछावर में महिला किसान दिवस के आयोजन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, वाद-विवाद, स्वास्थ्य हेतु पोषण थाली, चित्रकारी आदि पर निबन्ध प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन कर कृषि में महिलाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना है क्योंकि भारत कृषि प्रधान देश है इसीलिए महिलाओं का कृषि क्षेत्र मे योगदान कम नहीं होना चाहिए।
महिला किसान दिवस कार्यक्रम में  वैज्ञानिक टोडवाल द्वारा महिला किसानों के मध्य वाद-विवाद कार्यक्रम में पौष्टिक खाद्य पदार्थ, स्वास्थ्य हेतु पोषण विषय पर जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भी कार्यक्रम में काफी रूचि रखते हुए उक्त विषयों एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, दीपक कुशवाहा  ने महिला किसान दिवस के उद्देष्य पर चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, व्यवसाय आदि में योगदान के विषय पर विस्तार से जानकारी दी एवं इसका आंकलन भी कराया।
Share To:

Post A Comment: