सतना  एमपी 

तराई के जंगलों मे डकैतों के पैर लगातार मजबूत होते जा रहे हैं और क्षेत्र की दस्यु समस्या से नागरिक खोफज़दा हैं आज भी डंके की चोट पर तीन लोगों के अपहरण की घटना प्रकाश मे आई है।

एमपी मे चुनावी सरगर्मी बड़ते ही फिर डकैतों ने तराई के जंगलो मे आमद दर्ज करायी है पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से दस्यु समस्या से पब्लिक कराह रही है  तराई की वादियां।  पुलिस की मौजूदगी के बावजूद  आज बेख़ौफ़ बदमाशों ने दस्यु प्रभावित नयागांव थाना के बगदरा घाटी मे अपहरण की घटना को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार दस्यु साधना पटेल गिरोह का नाम सामने आ रहा है लोगों के मुताबिक  ऑटो सवारों को लूटने के बाद जीप मे सवार तीन लोगों को अपहरण कर जंगल की तरफ ले जाया गया। 6-7 डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। इसके पहले खोफ पैदा करने के नीयत से करीब एक दर्जन लोगों के साँथ डकैतों ने मारपीट भी की गई वहीं दो पहिया एंव चार पहिया वाहनों को रोककर लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। आज की यह घटना सतना पुलिस के लिए चुनौती के रुप मे सामने आ रही है।

Share To:

Post A Comment: