खाती युवा संगठन की जिला बैठक आयोजित,

प्रदेश मे खाती समाज की भूमिका महत्वपूर्ण- जिलाध्यक्ष

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


खाती समाज किसी पहचान का मोहताज नहीं है खाती समाज प्रदेश में महत्वपूर्ण  स्थान रखता है समाज के युवाओं को शिक्षित बनाना और दुर्व्यव्यसनों से मुक्त रखना हीं मुख्य उद्देश्य है उक्त बात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खाती ने कही वे स्थानीय लीसा टाकीज कैंपस मे आयोजित खाती समाज युवा संगठन की जिला बैठक मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और संगठन की सक्रियता बेहद जरुरी है समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां जारी रहे इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
 इसके पूर्व बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सदस्यों ने युवा समाजसेवी ओमप्रकाश खाती को संगठन का सीहेार जिलाध्यक्ष चुना। बैठक में सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा की गई। संगठन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। सांथ ही समाज के युवाओं को दुर्व्यवसनों से दूर रखने और कुरीतियों को छोड़ने के लिए जागरूक करने का संकल्प सदस्यों द्वारा लिया गया।

बैठक में दुर्गाप्रसाद खाती,लीलाकिशन खाती,रघुनाथ खाती,हरिचरण खाती,विजेन्द्र खाती , बाबूलाल खाती, जगदीश खाती,रामप्रकाश खाती, जितेंद्र खाती,अनार सिंह खाती, सोनू खाती  ,मोहन खाती,  ठाकुर प्रसाद खाती , अमर सिंह,खाती, बाबूलाल पटवारी, आकाश खाती, कैलाश खाती,अक्की खाती ,बन्टी खाती  ,शिशूपाल खाती,रमेश खाती, अमृत लाल खाती, सोहन खाती, ,राजू खाती ,गोलू खाती, मोहन खाती सहित  जिले भर से पहुंचे संगठन के सदस्य और सामाजिक बंधू उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment: