कांग्रेस ने रोकी भावांतर योजना की संपूर्ण राशि,
किसानों मजदूरों पिछड़ों की भाजपा ही सांथी- पटेल

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुक्रवार को भोपाल नाका स्थित भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने केंद्र सरकार के द्वारा वर्तमान में संचालित और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसानों, मजदूरों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित सर्वहारा वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाओं से जनता को हुए लाभों को बताया। 

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भाजपा के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई भावांतर योजना को  स्थिर करने का आरोप लगाते हुए श्री पटेल ने कहा की योजना से जुड़े हितग्राही किसानों के बैंक खातों में धनराशि नहीं पहुंच रहीं है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य खामसिंह परमार ने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट में मजदूरों किसानों महिलाओं सहित वंचित वर्ग को अनेक सौगाते दी गई है। जिस का लाभ जल्दी हीं आम जनता को मिलेगा। जिला महामंत्री विवेक राय ने कहा की कांग्रेस के द्वारा प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी का झूठा सपना दिखाया जा रहा है कई किसानों के ३० से ३५ रूपये माफ कर किसानोंं के साथ मजाक किया जा रहा है। मोर्चा के विधानसभा प्रभारी कमलेश कुशवाहा ने  कहा की कांग्रेस को वचन पत्र के मुताबिक अपनी घोषणाएं ईमानदारी से पूरा करना चाहिए। आमजन का लाभ सर्वोपरी है। मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश कुमार कुशवाहा ने कहा की जिले में मोर्चा के द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारी की जा रहीं है। जिस तरह से मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मिलकर चारों विधानसभा में जीत का परचम लहराया था उसी तरह लोकसभा मेंं भी प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बूथ लेवल पर कार्य करेंगे। उन्होने कहा की भाजपा किसी भी स्थिति में किसानों मजदूरों पिछड़ों के साथ अन्याय सहन नहीं करेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्षद विजेंद्र परमार, भाजपा मंडल सदस्य दिलीप राठौर एवं मोर्चा कार्यकर्ता और पत्रकारगण मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: