मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ  रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में निरन्तर उन्नति व प्रगति की संभावनाएं  बनी रहेगी। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज उसमें कुछ अच्छे परिणाम आ सकते हैं। रुके हुए धन की वापसी संभव है। दाम्पत्य जीवन में रहने वाले मतभेदों में कमी आयेगी।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन या विस्तार की इच्छा रखते हैं, तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका आज समाधान  निकल सकता है। उच्च शिक्षा की  दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आज आप पूर्व निर्धारित किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज संबंधी कुछ अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आज़माने से आज भी आपको परहेज़ करना चाहिए। आलस्य की अधिकता भी रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज भी आपको  उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। भूमि-वाहन की योजनायें सफल होंगी। परिजनों से  संबंध मजबूत होंगे।धन और संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। लेक़िन निर्णय लेने में द्वन्द की स्थिति व क्रोध की अधिकता रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर संबंधी उलझे हुए कार्य सुलझने शुरू होंगे। हालाँकि आज आपको मनोबल बनाकर रखना होगा व किसी भी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति में संयम से काम लेना होगा।

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज में कुछ नई व उन्नतिकारक संभावना भी संभव है, लेक़िन भागदौड़ अधिक हो सकती है। अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है। आपकी रुचि घूमने-फिरने में भी रह सकती है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य गत दिनों की भांति  चलते रहेंगे। हालाँकि व्यर्थ  भ्रमण की आज भी संभावना बन रही है। यद्यपि प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी।नवीन रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास भी सफल होंगे। घर में मांगलिक उत्सव भी संभव है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहने वाली है। परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ  रहने वाला है। करियर में आज भी आपको प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। नवीन रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि का लाभ भी आपको मिल सकता है।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में आशानुकल उन्नति व प्रगति संभव है। आपके अधूरे अथवा रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। भविष्य को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

 मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में अपेक्षित प्रगति मिलेगी। लेक़िन अनावश्यक भ्रमण व धन अपव्यय सम्भव है। मानसिक तनाव भी रह सकता है। अतः दिन की अनुकूलता की लिए चंद्रकवच का पाठ करें।

Share To:

Post A Comment: