‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। दूरस्थ क्षेत्र से जुड़ी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित धन लाभ होगा। लेक़िन आज आपको यथासंभव भ्रमण वाद-विवाद से परहेज़ करना चाहिए।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति  व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग व परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। जीवन साथी की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

 कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। रुके हुए बनने शुरू होंगे। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण संभव है।अतः समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। आज आपको जोख़िम वाले कार्य भी हाथ नही लेने चाहिए।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको कामकाज में अनावश्यक फ़ेरबदल व किसी अन्य प्रकार के प्रयोग से जरूर बचना चाहिए। वयस्तता भी अधिक रह सकती है।

 

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। नये व्यवसाय की स्थापना अथवा व्यापार में विस्तार की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन सफ़लता कारक रह सकता है। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजना भी आप बना सकते हैं। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है।

 तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। जरूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। यदि आप स्वास्थ्य व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें सुधार संभव है। प्रतिद्वन्दी परास्त होंगे।

 वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी हासिल हो सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। शिक्षा व सन्तान संबंधी योजनाओं में सफलता हासिल होगी। लेक़िन अनावश्यक धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत  होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन पारिवारिक विवाद होने व व्यर्थ के कार्यों में समय जाया हो सकता है। दिन की अनुकूलता के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

 मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।  दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपकी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास में इजाफा होगा। भविष्य के बारे में कुछ अच्छे निर्णय लेने में भी आप सफल होंगे।

 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लाभ  साधनों में सुधार संभव है। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व अनावश्यक भगदौड़ भी रह सकती है।

 मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आज आपको आपकी विशिष्ट प्रतिभा व अनुभवों का विशेष लाभ मिल सकता है।

Share To:

Post A Comment: