प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  की प्रस्तावित 21 जुलाई की किसान रैली की व्यवस्था देखने आज शाहजहाँपुर आये सीएम योगी आदित्यनाथ


शाहजहाँपुर : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाहजहांपुर  में दौरा कर  प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की 21 जुलाई 2018 को प्रस्तावित किसान रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके लिए उन्होंने गन्नाशोध संस्थान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने में जुट जाने का आहवान किया गन्ना शोध संस्थान में ही शाहजहांपुर के निकटवर्ती जनपदों  बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जिलों के जिलाधिकारियों की बैठक कर कानून व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। बैठक के बाद पत्रकारों /मीडिया कर्मियो से वार्ता करतें हुए मुख्यमन्त्री योगी ने कहा कि किसान की फसलों का समर्थन मूल्य में 4 जुलाई 2018 को जो वृद्धि देश के प्रधानमन्त्री मोदी ने की है। यह स्वतन्त्रता के बाद पहली बार हुआ है। यह एक बडा  कदम है यूपी देश का सबसे बडा प्रदेश है यहां किसानों की जनसंख्या भी अधिक है सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्तर प्रदेश में पैदा होता है। इस लिए सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को हुआ है शाहजहांपुर प्रदेश की सबसे बडी मण्डी है। प्रधानमन्त्री मोदी के अभिनन्दन हेतु किसान सम्मान रैली आयोजन हेतु इसे चुना गया है। प्रधानमन्त्री मोदी 21 जुलाई को रौजा रेलवे ग्राउण्ड में किसानों को सम्बोधित करेगे। इस रैली में आसपास के जिलों के किसानों सहित प्रदेश के अन्य स्थलों से किसान प्रतिभाग करेगें। रैली में डेढ से दो लाख किसानों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसके दृष्टिगत रैली स्थल पर समुचित व्यवस्थायें की जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी सदैव किसानों के हितों एवं सहायता के लिए संवेदनशील रहते है। बढी दरों का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने  रौजा रेलवे ग्राउण्ड पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूरी जानकारी ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कैबिनेट मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना, मन्त्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज  कमिशनर बरेली डा. पीवी जगनमोहन, एडीजी बरेली जोन प्रेमप्रकाश, आईजी बरेली डीके ठाकुर, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर अमृत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सह-संपादक देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा के साथ संवाददाता बृजलाल कुमार शाहजहाँपुर 
Share To:

Post A Comment: