सीकर. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नन्द किशोर महरिया की मां शांति देवी का रविवार को कूदन गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। बड़े बेटे सुभाष महरिया ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आये लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रदांजलि अर्पित की। शांति देवी की अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र पारीक, पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया, राज्यसभा के पूर्व सांसद अश्क अली टाक, विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा के मुख्य उप सचेतक रमेश मीणा, सूरतगढ़  विधायक राजेंद्र भादू, उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, माटी कला बोर्ड के चैयरमेन हरीश कुमावत, नगर परिषद सभापति जीवन खान, पूर्व विधायक केडी बाबर, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ खान,  पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, जिप सदस्य ताराचंद धायल, सीएलसी निदेशक श्रवण चौधरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कमल शिखवाल, बलवंत सिंह चिराना, सुरेश मोदी, ओम प्रकाश आबूसरिया, नवरंग चौधरी, मदन प्रकाश मवलिया, भागीरथ जेरठी, सूरतगढ़ जिला ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल गुंगारा, राजपाल शर्मा, सुरेश मोदी, पीसीसी प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, डीसीसी महामंत्री मनोहरी पांडे, आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन रणदीप धनकड़,उप सभापति अशोक चौधरी, दिनेश कुशवाहा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष मील, मनोज सिंघानिया, बालमुकुंद जोशी, पशुपति शर्मा, पार्षद महेश जाखड़, गणेश शर्मा, दिनेश आर्य सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 बबलू सिंह यादव आज की सत्ता ब्यूरो चीफ सीकर राजस्थान
आज की सत्ता


                                         

Share To:

Post A Comment: