नगर अध्यक्ष नन्द किशोर कश्यप ने अपने विचारों में कहा कि हम सभी को भारत की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने के लिये देश हित में कार्य करते रहना चाहिये आज हमारे देश को चारों ओर से चुनौतियो मिल रही है। ऐसे में देरहित के विचारों का प्रचार प्रसार करे और आपस में मिलकर देश व समाज को एकजुट करें।
नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में बाहरी ताकते देश की अंतरित सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रही तथा भारत देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिसमे देश से बाहर की व अंदरूनी ताकते लगी हुई है किंतु हमे अपने देश को अखण्ड भारत में बदलना होगा। आज हमें जरूरत है कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर अखण्ड भारत के निर्माण का संकल्प ले।
प्रान्तीय महामंत्री स्वंतत्र देवल जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, नन्द किशोर कश्यप, मनोज पाण्डे, जितेंद्र शर्मा, आकाश कुमार, विकास कुमार, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमन्त पाण्डेय, अभिषेके पाण्डेय, चिराग श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, जगदीश सक्सेना रामानुज अवस्थी, रोहित कमती, वीरेंद्र पाण्डेय, रवि कुमार, शेखर कुमार, लालाराम आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज की सत्ता- ब्यूरों उज़्मा पीलीभीत।

Share To:

Post A Comment: