बरूआसागर झाँसी । नगर पालिका परिषद बरुआसागर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण नगर पालिका के मोहल्ला घसायपुरा में स्थित उपवन से प्रारंभ करके नगर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 600 पेड़ पौधे लगाए गए। पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शासन के आदेशानुसार यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद बरुआसागर को वृक्षारोपण हेतु 2276 वृक्ष लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसे पालिका द्वारा बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा तथा रोपित किए गए पेड़ पौधों की पूर्ण देख की जाएगी। नपा अध्यक्षा श्रीमती हरदेवी कुशवाहा ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य तय किया गया है। उन्होने समस्त नगर वासियों से एक पौधा अवश्य रोपित करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हरदेवी ओमी कुशवाहा, विवेक तिवारी पार्षद, राकेश कुशवाहा पार्षद, राजेश राय पूर्व पार्षद, समस्त पार्षद, अवर अभियंता विकास साहू, रमाशंकर दुबे, अमोक श्रीवास्तव, कपूर सिंह कुशवाहा, रामस्वरूप अहिरवार, मुन्ना अहिरवार आदि नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

दंगल एवं निशानेबाजी प्रतियोगिता 26 को
नगर पालिका परिषद बरुआसागर द्वारा आयोजित विराट राज्य स्तरीय दंगल एवं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन रक्षाबंधन पर्व पर 26 अगस्त को किया जायेगा। आयोजन के पूर्व कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम स्थल की जांच नगर पालिका अध्यक्ष हरदेवी ओमी कुशवाहा ने की। उनके साथ मेहरबान सिंह, चंद्रप्रकाश राय,पीर मोहम्मद (पीरु) राजेश राय पूर्व पार्षद,अमान कुशवाहा पूर्व पार्षद, सेवक कुशवाहा,रमाशंकर दुबे निर्माण लिपिक, अवर अभियंता विकास साहू आदि उपस्थित रहे

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)
Share To:

Post A Comment: