लगातार हुई वर्षा से पीलीभीत जिले में ट्रांस शारदा क्षेत्र का हाल बेहाल है। शारदा नदी की तेज धार से लगातार हो रहे कटान ने सैकड़ों एकड़ जमीन निगल ली है। सैकड़ों परिवार अब तक बेघर हो चुके है। प्रदेश की कैबिनेट सिंचाई एवं बाढ़ मन्त्री स्वाति सिंह ने जिलाधिकारी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। कटान व बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को देखा। सभी से सहानुभूति दिखाई और आश्वासन भी दिया कि शारदा कटान व बैराज से छोड़े गये पानी से आने वाली बाढ़ से नुकसान की शासन व प्रशासन उसकी भरपाई करने का प्रयास करेगा।

प्रदेश की कैबिनेट सिंचाई एवं बाढ़ मन्त्री स्वाति सिंह के निरीक्षण के समय उनके साथ जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश मिश्रा,बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,बाबूराम पासवान विधायक,सत्यपाल गंगवार आदि भी थे। इस मौके पर शारदा नदी से हुए कटान से प्रभावित लोगों ने कैबिनेट मन्त्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री स्वाति सिंह ने शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

वर्षा और बाढ़ के बाद के बाद संक्रामक रोग पैर पसारने लगते हैं। इससे निपटने की व्यवस्था के बारे में भी मंत्री ने जानकारी ली। डीएम ने बताया कि इसके लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर के चिकित्सकों ने पूरी तैयारी कर रखी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एमओआईसी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में रोगियों की बढ़ती संख्या में खुजली के मरीजों की संख्या अधिक है। संक्रामक रोगों से निपटने के लिये पूरी तैयारी कर ली गयी है। अस्पताल में मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए दवाई वितरण के लिए एक और काउन्टर खोला जाएगा। आज की सत्ता- ब्योरो रिपोर्ट उज़्मा पीलीभीत
Share To:

Post A Comment: