बुदनी मे बवाल, लाड़कुई के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, 20 से अधिक गांवों के करीब 2 दो हजार कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ शिवराज की आशीर्वाद यात्रा का करेंगे विरोध, लालबत्ती वाले नेता से खफा हैं कार्यकर्ता, कहा इन्हीं  नेताओं की वजह से नहीं हो पा रही ठोस कार्रवाई

सीहोर रिपोर्टर 


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के अंतर्गत आने वाले कस्बा लाड़कुई मे तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है यहाँ के रहवासियों का कहना है कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं के इशारे पर न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रशासन इनके इशारे की कठपुतली बना बैठा है जिससे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा से विश्वास उठ गया है।
कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए भाजपा छोड़ने का एलान भी कर डाला साँथ ही आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध का भी निर्णय लिया। नागरिकों ने कहा कि शिवराज की जन आशीर्वाद  यात्रा को लाड़कुई मे घुसने नहीं दिया जाएगा। स्थापना चौक मे एकत्रित हुए लोगों ने बताया कि शिवराज की यात्रा का विरोध करते हए लाड़कुई एंव आसपास के 20 गांवों के करीब 2 हजार भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ेंगे जिसकी पूरी जवाबदारी बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर उन भाजपा नेताओं की रहेगी जो पिछले कई सालों से चाटुकारिता की राजनीति करते हुए लालबत्ती की गाड़ियों मे घूम रहे हैं और भाजपा को कमजोर करने पर उतारु हैं।
शुक्रवार को भाजपा छोड़ने वालों मे अनूपसिंह ठाकुर श्यामसिंह ठाकुर गाड़ी वाले ,दिनेश माहेश्वरी, कैलाश माहेश्वरी, महेंद्र जैन नगर सेठ लाड़कुई ,अमर सिंह मीणा,बाबूलाल ठाकुर ,दिलीप माहेश्वरी, कमलेश खंडेलवाल,अवध नारायण ठाकुर ,राजकुमार माहेश्वरी,बद्रीप्रसाद माली  राजेन्द्र साहू,जगदीश खंडेलवाल,
हरिराम,बनवारी ,अनूप सिंह, कैलाश धुर्वे, ग्यारस भल्लवी , भगवतसिंह परमार,रामसिंह चंदवाड़ा ,सुरेश शर्मा ,अर्जुन सिंह ठाकुर ,राजेन्द्र ठाकुर ,वीरेंद्र ठाकुर ,गोविंद मीना ,युवा नेता दीपक महेश्वरी, दीपक राठौर ,दिनेश ठाकुर,सुभाम ठाकुर अनिरुद मीणा ,रवेंद्र ठाकुर, सिरिपाल उइके, पकंज माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, अभषेक ठाकुर,कैलाश करोपे पटेल ,श्यामलाल मीना, शैतानसिह, बनबारी,प्रकाश विश्कर्मा भगवान सिह विश्ववकर्मा, विनोद विश्वकर्मा' गोलू ठाकुर,राजेश बागवान,राजकुमार ठाकुर अन्नू बनबारी,
कैलाश बागवान,सुरेंद्र बागवान,अशोक करोपे, आशीष ठाकुर,हिर्देश शर्मा,राहुल शर्मा,भोला शर्मा,मनीष शर्मा,अमित शर्मा ,रामेश सरवाल, जगदीश सरवाल, प्रेम माली  राजेन्द्र ठाकुर ,सहित लाड़कुई क्षेत्र के 20 गांवों के हजारो भाजपाई कार्यकर्ता सम्मलित हैं।
Share To:

Post A Comment: