मूल संस्कृति से भटक रहीं है युवा पीड़ी- बाघेला
संगठन ने आयोजित किया दीपावली कार्यंक्रम
बुजुर्गो का किया गया सम्मान
सीहेार
 महाराणा प्रताप युवा संगठन ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 21 बुजुर्गो का साफा फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला,संभागीय संभाग अध्यक्ष अमित राजपूत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत इंदौर संभाग अध्यक्ष प्रदीप राजपूत ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  बाघेला ने कहा भगवान राम 14 वर्ष वनवास काट कर अयोध्या वापस आए थे क्षेत्रवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से दीप उत्सव मनाया था। हमारी युवा पीढ़ी दीपावली के रूप मेें आतिशवाजी करती है और मिठाईयों का सेवन करती है लेकिन मूल संस्कृति से भटक रहीं है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अखिलेश सरपंच जिला महामंत्री भगवान सिंह राजपूत लक्ष्मण सिंह राजपूत तेज सिंह राजपूत शिव प्रसाद राजपूत जितेंद्र राजपूत भागीरथ तहसील एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: