आठ आदतन अपराधी जिला बदर

सीहोर,

 कलेक्‍टर एवं जिला दणडाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त एवं विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज होने के कारण आठ आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर छह माह के लिए सीहोर जिले से जिला बदर की कार्रवाई की है। जिला दण्‍डाधिकारी ने आदेश जारी किया है जिसमें मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत 8 अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।                              

      कलेक्‍टर श्री पिथोड़े ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन से संतुष्‍ट होकर नफीस खां पिता पीर खां, पीर खां पिता यासीन खां निवासी रामपुराकला थाना सिद्धीकगंज, राजू कोठारी उर्फ राजेश पिता राजमल कोठारी निवासी बुधवारा आष्टा थाना आष्टा, सचिन पिता विजय उर्फ चिमन सिंह राजपूत शक्ति सिंह चौहान पिता नरेन्द्र सिंह चौहान निवासी छीपानेर थाना गोपालपुर, एलम सिंह पिता किशोरीलाल परमार निवासी ग्राम ढाबला माता थाना इछावर, इकबाल खां पिता मंजूर खां निवासी ग्राम पाटनी थाना बिलकिसगंज एवं आफताब पिता कल्लू खां निवासी चकल्दी थाना रेहटी जिला सीहोर को सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों की राजस्‍व सीमाओं से छह माह के लिए निष्‍कासित कर दिया है। उक्त अपराधी जहां भी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक को उस क्षेत्र में उपस्थिति की निरंतर सूचना देते रहेंगे। यह आदेश तत्‍काल प्रभावशील हैं।   

----------------

                                                                      गणतंत्र दिवस पर होगा भारत पर्व का आयोजन

सीहोर,

अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया गया है 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउन हाल में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये तयौरियां करना सुनिश्चत करें। भारत पर्व के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, लेखक, साहित्यकार, कलाकार आदि को आमंत्रित किया जाना है। साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।   

----------------

                                                                राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को

सीहोर,

जिले में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, जिला अल्प बचत अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला प्रबंधक मप्र नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक स्टेट वेयर हाउस, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, विधिक सहायता अधिकारी, समस्त सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्रम निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक, नापतौल निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी दूरसंचार को निर्देशित किया है कि 24 दिसबंर 2018 को मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिसव मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से पूर्व सभी अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी,स्टाल लगाकर एवं पम्पलेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के तहत जानकारी पदान करें

Share To:

Post A Comment: