जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,
प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


         जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परम्परागत् हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया। जहां समारोह के मुख्य अतिथि गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री कमल नाथ के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर हर्ष फायर हुए और रंगीन गुब्बारे छोड़े गए तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा मध्य प्रदेश गान की शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं पर केन्द्रित झांकियां प्रदर्शित की गई।
         गणतन्त्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे। समारोह में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
         गणतन्त्र दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एन.सी.सी. खाकी एनसीसी कोम्बेट, एनसीसी महात्मागांधी कालेज, एनसीसी आवासीय खेलकूद संस्था, शास.उत्कृष्ट उ.मा.वि. सीहोर, नेवल विंग, एनसीसी बालक शा.उत्कृष्ट उमावि, एनसीसी बालिका शा. उत्कृष्ट उमावि, शौर्य दल, गाईड दल, स्काउटल दल एवं गाईड दल शा.क.मलबा उमावि सीहोर ने भाग लेकर शानदार परेड प्रस्तुत की। गणतन्त्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. प्रदर्शन की मनमोहक प्रस्तुति की गई और देश-भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हें काफी सराहा गया। गणतंत्र दिवस समारेह पश्चात मंत्री अकील द्वारा मेडिकेट मच्छरदानियों का वितरण किया गया।

------------                                                        विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए प्रभारी मंत्री 

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड से शासकीय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने बच्चों के साथ बैठकर खीर-पूड़ी खायी। विशेष मध्यान्ह भोजन में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा सहित शिक्षक तथा विद्यार्थी शामिल हुये।
Share To:

Post A Comment: