अमानक उर्वरक का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित,शरद कृषि सेवा केंद्र एवं जय कृषि सेवा केन्द्र इछावर से लिए गए थे नमूने,

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट  

जांच में उर्वरक का नमूना अमानक पाए जाने पर उसके क्रय-विक्रय, भंडारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस सिलसिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने आदेश जारी कर दिया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत शरद कृषि सेवा केन्द्र विकासखंड इछावर से खेतान फर्टी.एंड केमि.लिमिटेड एवं जय कृषि सेवा केन्द्र विकासखंड इछावर से कोरोमंडल इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा निर्मित उर्वरक एस.एस.पी. (KNP/N/oct.18  एवं NP29310-18 का नमूना उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजे गए थे। उर्वरक  के अमानक पाए जाने पर इसके क्रय-विक्रय, भण्डारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से जिले में रोक लगा दी गई है।

Share To:

Post A Comment: