रांची : आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय, हरमू, रांची में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी अध्यक्ष  सुदेश कुमार महतो ने की। बैठक में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के उम्मीदवार के नाम पर लगी मुहर। पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन सभी 14 सीटों पर लड़ेगी। जिसमें आजसू पार्टी एक सीट गिरिडीह लोकसभा और 13 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। आजसू पार्टी पहली बार लोकसभा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के घोषणा पत्र के साथ-साथ झारखंड के विषयों को लेकर अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। बैठक में विधायक राजकिशोर महतो की अध्यक्षता में घोषणा पत्र के प्ररूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई जिसमें उनके साथ पूर्व कुलपति डॉ. यु सी मेहता और जे एन सिंह को जिम्मेदारी दी गई।आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन में संयुक्त रूप से साझा दायित्व बूथ से लेकर केंद्रीय स्तर पर निभाएगी।आजसू पार्टी चुनाव के सफल संचालन, प्रचार-प्रसार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए अलग-अलग समितियां गठित की है। प्रेस मीडिया एवं सोशल मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए अलग से कमिटी गठित की गई है। आज तक सदन में दूसरे राज्यों के विषय पर चर्चाएं होती रही है झारखंड के विषय गौन होते रहें है अब झारखंड के विषयों पर भी राष्ट्रीय पटल पर होंगी चर्चाएं। आजसू पार्टी संसद में झारखंड के मूल विषयों को मुखर रूप से रखने का कार्य करेगी।संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, जुगसलाई विधायक  रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डोमन सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत, स्वपन सिंहदेव, हसन अंसारी, वोयलेट कच्छप मुख्य रूप से शामिल थे।



Share To:

Post A Comment: