पलामू, (रिर्पोटर) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। यही वजह है कि एक चाय बेचने वाला आज प्रधानमंत्री है और एक मजदूर आज मुख्यमंत्री है। देश के लोग राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मतदान करते हैंए इस हित की वजह से 30 वर्ष के बाद गठबंधन की राजनीति से देश को मुक्ति मिली और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत। क्योंकि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया। आजादी के बाद बनी सरकार में जीप घोटाला हुआ। ऐसे ही 55 सालों तक कांग्रेस के संरक्षण में घोटाले होते रहे। लेकिन अब देश की जनता जाग चुकी है। वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विकास की राजनीति पर जनादेश देगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। श्री दास को मेदिनीनगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक सरकार ने देश की सुरक्षा व गरीब के लिए बदलाव लाने का कार्य किया है। इसमें जाति संप्रदाय का विभेद नहीं था। हर वर्ग को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से पूर्व तक राज के मात्र 38 लाख घरों में बिजली थी 30 लाख घर बिजली से वंचित थे। इन साढ़े 4 वर्षों में सरकार ने जनहित में उन बचे हुए 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई। 2014 से पूर्व 18 प्रतिशत शौचालय का निर्माण हुआ था। राज्य सरकार ने अब तक 100 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण करा दिया है। सरकार का लक्ष्य 2020 तक नया झारखंड बनाने का। राज्य व केंद्र सरकार लाखों गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने हेतु कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही देश में झारखंड ऐसा पहला राज्य बनाए जिसने एक साथ 1 लाख 5 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया। 2014 से पूर्व तक मात्र 8 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था। लेकिन विगत साढ़े 4 साल में एक लाख सखी मंडल का निर्माण वर्तमान सरकार कर चुकी है। इन सखी मंडलों के माध्यम से 67 हजार महिलाओं का आर्थिक उन्नयन हुआ। 60 से ज्यादा जरूरतमंदों को मुद्रा योजना का लाभ मिला। ताकि युवा और जरूरतमंद रोजगार और स्वरोजगार से आच्छादित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलामू के अन्नदाता और उनकी समृद्धि हेतु सरकार लगातार कार्य कर रही है 1162 करोड़ की लागत से मंडल डैम सिंचाई योजना का शिलान्यास हो चुका है। मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 1 से 5 एकड़ तक के भूमि वाले किसानों को योजना का लाभ अप्रैल माह से मिलेगा। पलामू के शहरी क्षेत्र के खास महल की जमीन पर निवास करने वालों की जमीन को फ्री होल्ड कर वन टाइम सेटेलमेंट जल्द किया जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। गढ़वा में ग्रिड सबस्टेशन का निर्माण हो रहा है। दिसंबर तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। सभी गांव में स्ट्रीट लाइट और पेवर ब्लॉक के माध्यम से सडक़ बनाने की योजना है। चुनाव आचार संहिता के बाद कार्य प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून अवश्य बनेगा। वर्तमान सरकार जो घोषणा करती है उस पर निर्णय भी लेती है। पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर योजना बन चुकी है। सभी पत्रकार निश्चिंत रहें जल्द उनके पक्ष में यह कानून धरातल पर उतरेगा।


Share To:

Post A Comment: