मुंबई। मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार सुबह एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार ढहने से एक महिला अंदर फंस गयी । घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आकर बचाव कार्य में जुट गयी है। महिला की हालत के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। दीवार ढहने के कारणों का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।  इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।    

Share To:

Post A Comment: