‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज  यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। हालाँकि जोखिम वाले कार्यों से आज भी आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति क्रोध की  अधिकता रह सकती है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से आपको सन्तुष्टि व अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप  रोजगार की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अथवा करियर से जुड़े लोगों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। धन/पैसों  संबंधी कार्य हल होंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए  कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन  सकती हैं। पदोन्नति,व मानोनुकूल स्थानपरिवर्तन  भी संभव  है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। आप रिश्ते के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत रह सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व एकाग्रता की कमी  रह सकती है अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु,दूसरों से सहयोग लेना फायदेमंद रह  सकता हैं।  मन की स्थिरता के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेकिन आज आप  आत्मविश्वास व धैर्य की कमी महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। भावनाओं पर भी नियत्रंण रखना होगा।

कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व नियोजित यात्राऐं सफल होंगी। पैसों संबंधी मामले हल होंगे। रोज़गार परक योजनाओं में प्रगति मिलेगी। लेक़िन मानसिक द्वन्द रह सकता है।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यदि आप करियर में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं,आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार होगा। लेक़िन अनावश्यक व्यय भी संभव है। आज आपको वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि-आज का दिन  आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर संबंधी यदि आपकी कोई योजना है, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा व विदेश संबंधी मामले हल होंगे। सन्तान संबंधी समस्याओं का निराकरण भी संभव है। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपको उन्नती व प्रगति कारक अवसर मिल सकते हैं।यदि आज आप साक्षात्कार अथवा प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनते हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति में आने वाली  बाधाएं दूर होंगी।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी।रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। बड़े भाई-बहिन से सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत होंगे। आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ विशेष बदलाव या परिवर्तन चाहते हैं, तो आज आप उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है। यद्यपि आत्मविश्वास में थोड़ा कमी रह सकती है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार होगा। हालाँकि अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है। परिजनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। लेक़िन आज आप निर्णय लेने में चूक कर सकते हैं। अतः किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। यथा संभव टालने का प्रयास करें।

Share To:

Post A Comment: