‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। यद्यपि जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रहने व निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा की  स्थिति रह सकती है।

 वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण रहने व अनावश्यक धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ  के साधनों में सुधार संभव है। विशेष प्रयत्नों से करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। ज़रूरी व प्रस्तावित हल होंगे।  रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त हो होंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण संभव है। यदि आप करियर में कुछ परिवर्तन की चाहत रखते हैं, तो उम्मीद के अनुसार  परिणाम  मिल सकते हैं। हालाँकि आपको आत्मविश्वास क़ायम रखना चाहिए। और  निर्णय लेने में बिल्कुल भी जल्दबाजी नही करनी चाहिए।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। कुछ रुके हुए कार्य बनने शुरू हो सकते हैं। लेक़िन भगदौड़ अधिक रह सकती है। मानसिक तौर पर भी  थोड़ा-बहुत अस्थिरता रहने की संभावना बन रही है। यद्यपि विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति मिलेगी।

कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।   करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोज़गार के लिए संघर्षरत हैं,तो आज आपको रोज़गार परक अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी भी मिल सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े संतोषजनक ढ़ंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। लेक़िन जोख़िम वाले कार्य हाथ में लेने उचित न होंगे। धन और समय प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर संबंधी योजनायें प्रगति में रहेगी।  धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज भागदौड़ अधिक रह सकती है।  विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। यद्यपि मानसिक अस्थिरता रहने व अनावश्यक धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है।क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि व्यर्थ का भ्रमण व व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने का भी योग बन रहा है। अतः आज आपको दैनिक कार्यों में ही अधिक समय देना चाहिए। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

 कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। शारीरिक तौर पर आज आप काफ़ी सक्रिय रह सकते हैं, लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। यद्यपि सोच-विचार पूर्वक लिए जाने वाले निर्णय काफ़ी अच्छे साबित हो सकते हैं। अर्थपरक भ्रमण भी संभव है।

 मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य  पूर्व दिनों  की भाँति चलते रहेंगे। रोज़गार परक योजनायें प्रगति में रहेंगी। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन निवेश की स्थिति में जल्दबाजी करना हानिकारक हो सकता है। मन की गतिविधियों पर भी आज आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

Share To:

Post A Comment: