लखनऊ / शाहजहाँपुर : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा 13 जुलाई को शाहजहाँपुर आ रहे है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका प्रथम आगमन हो रहा है। लोकसभा चुनाव की आहट हो चुकी है। हर बड़ी और छोटी पार्टी ने अपनी बिसातें बिछानी शुरू कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन को ठीक करने के साथ ही चुनाव लडाने पर भी दिमाग लगाना शुरू कर दिया है। खबर मिल रही है कि मायावती की निगाहे सुरक्षित सीटों पर है इस लिए इन सीटों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव 2019 पूरी ताकत के साथ लड़ना चहाती है किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसकी भी तैयारी चल रही हैं। आपको बता दें कि आर एस कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर कुशवाहा मौर्य समाज को सन्देश देने का प्रयास किया की यह समाज हमारे साथ है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा 13 जुलाई को शाहजहाँपुर आयेगे वह जिला स्तरीय नगर स्तरीय विधानसभा स्तरीय और सेक्टर स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ से चुनाव संबंधी विचार-विमर्श कर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेगे। और 14 जुलाई को गांधी भवन में जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। मुख्य जोन इंचार्ज राम कुमार मौर्य एव मंडल जोन प्रभारी राम लड़ैते कनौजिया ने शाहजहाँपुर के आसपास गांवों का दौरा कर बैठक कर कार्यकर्ताओ को जनकारी दी की सभी कार्यकर्ता समय पर पहुँचे जलालाबाद क्षेत्र में बसपा नेता ओमपाल सिंह कुशवाहा अपनी टीम के साथ गांव-गांव बैठक कर कार्यकर्ताओ को जानकारी दे रहे है की सभी कार्यकर्ताओ को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुचँना है।
आज की सत्ता न्यूज़ से
देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा
Share To:

Post A Comment: