आज की सत्ता
रायबरेली-- 8 जुलाई 2018 को राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के तत्वाधान में रायबरेली जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया।
      इस अवसर पर जौनपुर के पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी सी कुरील, राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डीके यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विमल किशोर सबरा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम, प्रदेश सलाहकार राजेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष सुरेश भारती ,सामाजिक चिंतक सुनील दत्त ,बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार चौधरी ,राहुल वर्मा ,कुलदीप कनोजिया, राजेंद्र लोधी , एम.पी. पाल, डॉ शिव सागर पाल, जयप्रकाश, राजेश कुरील, डीडी कुशवाहा,रोशन अंबेडकर, जितेंद्र कुमार, समुझलाल धीमान, इंजीनियर दिनेश रतन बौद्ध, डी.पी. नीरज ,श्यामलाल, चंद्रशेखर ,मंजू अंबेडकर ,नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इलियास , रोशन अंबेडकर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर संत ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येश गौतम ने किया । अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग खिलाड़ी सबा बुतूल आब्दी को सम्मानित किया गया । दर्जनों मेधावी छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नितेश चौधरी
पत्रकार,रायबरेली
Share To:

Post A Comment: