कटरा 5 जुलाई (रोहित शर्मा) कटरा पीएचई दफ्तर में अस्थाई कर्मचारियों ने किया बैठक का आयोजन बैठक में कर्मचारियों को आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा की गई।  वही कर्मचारियों के प्रधान पवन कुमार ने बताया सरकार द्वारा जो एसआरओ 520 बनाया गया है उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  साथ ही उन्होंने बकाया वेतन की मांग की कर्मचारियों को उनका जल्द से जल्द बकाया वेतन दिया जाए।  अस्थाई कर्मचारियों ने बताया अगर जल्दी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर राज्य के गवर्नर एन,एन वोहरा से गुहार लगाई   है कि जल्द एसआरओ 520 लागू करें ताकि अस्थाई कर्मचारियों को राहत की सांस मिल सकें। वही इस बैठक में कटरा,अर्धकुंवारी,भवन,शेरबढ़, धनसर,

पैंथल अस्थाई कर्मचारियों ने भाग लिया।



बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए पीएचई के अस्थाई कर्मचारी।
Share To:

Post A Comment: