झांसी। जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह यहां से नहीं जायेगी। यह कहना है उस वृद्धा का। जिसने झांसी जिलाधिकारी की चौखट पर बैठकर न्याय पाने के लिए घंटों इंतजार किया। हालांकि उसे किसी प्रकार आवश्वासन देते हुए समझाया और अपने घर के लिए रवाना किया।

झांसी जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे के बाहर बैठी महिला श्रीमती हंसमुखी बबीना थानान्तर्गत सिमरावारी की रहने वाली है। महिला का कहना है कि उसके पुराने मकान का मुकदमा परगना मजिस्ट्रेट के यहां चल रहा था। जिसे वह जीत चुकी है। इसके बाद भी गांव के रहने वाले दबंग कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए है। उन्होंने मकान में रखा ट्रैक्टर भी गायब कर दिया है। जिसका आज तक कोई भी सुराग नहीं लगा। कई बार इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर उसने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। 

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)
Share To:

Post A Comment: