पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नन्दकिशोर महरिया की मां को दी श्रद्धांजलि

सीकर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नन्दकिशोर महरिया की माता शांतिदेवी के स्वर्गवास होने पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने गुरूवार को कूदन पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी। डूडी ने सुभाष महरिया व नन्द किशोर महरिया को सांत्वना दी। गुरूवार को सूरतगढ़ विधायक राजेन्द्र भादू व़िद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, नावां विधायक विजय चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी, चौंमू विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया, किसान पंचायत के राष्टीय अध्यक्ष रामपाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट, पूर्व अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग एच आर कूड़ी,आईएएस चंदेलिया, आरएएस अंतर सिंह ,नेहरा, आरएएस प्रकाशचन्द चौधरी, आरएएस सेवाराम स्वामी, आरपीएस मनोज चौधरी, भेड़ प्रजनन केन्द्र के निदेशक डॉ. अरुण तोमर, शबनम गोदारा संगरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी सहित हजारों की संख्या में गणमान्य जनों ने कूदन पहुँचकर स्व. श्रीमती शान्ति देवी महरिया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर संवदेना जताई।

बबलू सिंह यादव आज की सत्ता ब्यूरो चीफ सीकर राजस्थान
Share To:

Post A Comment: