आज की सत्ता प्रदेश ब्यूरो : लखनऊ प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका फैसला राहुल गांधी, प्रियंका  गांधी और सोनिया गांधी को ही करना है। उन्होंने कहा कि मैं तो कार्यकर्ता हूं। मुझे भी नहीं मालूम कि मैं खुद चुनाव लड़ूंगा या नहीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में आई बाढ़ पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए। जिससे आम जनता को हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को पत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
Share To:

Post A Comment: