झांसी। शहर में आज शनिचरी अमावस्या मनाई गई। भक्तों ने भगवान शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना की। कहा जाता है कि शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या कहते हैं। इस अमावस के दिन दान करने से अक्षय फल मिलते है। माना जाता है कि आमवस शनिवार को तीर्थ पर स्नान करने से बड़े से बड़ा पाप धुल जाता है।

 इतवारी गंज में माधव बेड़िया सरकार का मंदिर है। जहां आज सुबह से ही भगवान शनिदेव के ईष्ट और भक्तों की भीड़ लगी रही है। कुछ ऐसा ही हाल शहर में शनिदेव भगवान के अन्य मंदिरों में भी था। मंदिर में जाने वाली भक्तों ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए नदियों में स्नान कर पितरों के निमित्त पिंड दान किये गये।

रिपोर्ट: उदयनारायण कुशवाहा (झांसी)
Share To:

Post A Comment: