दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा 16 सितंबर को काव्यांजलि करवाएगी। यह कार्यक्रम देशभर के हर विधानसभा क्षेत्र यानी देश में लगभग 4000 स्थानों पर होगा। इनमें अटलजी की उन्हीं की आवाज में रिकॉर्ड की गईं कविताओं का पाठ होगा। ये कविताएं भाजपा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 17-25 सितम्बर 'सेवा सप्ताह' का आयोजन भी करेगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया, "अटल जी की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी की सभी इकाइयां अटल जी को काव्यांजलि देंगी। इस दौरान कवि सम्मेलन भी होंगे। इनमें कवियों द्वारा अटलजी पर लिखी गईं कविताओं का भी पाठ किया जाएगा।" शाह ने बताया कि भाजपा हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन करती है। लेकिन इस बार पूरा सप्ताह अटल जी की स्मृति में 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाया जाएगा। यह काव्यांजलि के बाद कार्यांजलि होगी। इस दौरान देश के 20,000 से ज्यादा स्थानों पर मेडिकल शिविरों और सफाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेवा सप्ताह में भाजपा आयुष्मान भारत अभियान के बारे में जागरुकता भी फैलाएगी।
Share To:

Post A Comment: