कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल में करेंगे रोड शो

इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल ने की अपील,हजारों की संख्या में कांग्रेसी पहुंचेंगे राहुल गांधी का स्वागत करने भोपाल!!


इछावर  रिपोर्टर 


 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को भोपाल में रोड शो करेंगे। करीब 12 किलोमीटर रोड शो करने के बाद वह पार्टी के करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। श्री गांधी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, इछावर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनार सिंह ठाकुर, बिलकिसगंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पटेल, सौंडा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों से श्री गांधी के स्वागत की है।





इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार को भोपाल आएंगे। वह दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे पर हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। वहां से वह दोपहर एक बजे कार से रवाना होंगे और शहर के लालघाटी सर्कल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूरे जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना होंगे हर कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों के लिए कांग्रेसजनों द्वारा स्थान-स्थान पर आने-जाने के लिए वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्री पटेल ने बताया कि रोड शो कलेक्टर रोड,रॉयल मार्केट ब्रिज,पीरगेट,वीआईपी रोड सर्कल, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा सर्कल,अपेक्स बैंक सर्कल,बोर्ड ऑफिस सर्कल एवं कस्तूरबा नगर सर्कल के रास्ते भेल दशहरा मैदान होते हुए गुजरेगा। वही राहुल के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के करीब 1,5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिनमें ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता, पार्षद एवं पार्टी के बड़े नेता शामिल रहेंगे।
Share To:

Post A Comment: