राजेश शर्मा / इछावर  


13 सितंबर से देशभर मे आरंभ होने जा रहे गणेशोत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण मे पहुंच गई हैं। गजानन के भक्तों को भी उत्सव की शुरुआत का बेसब्री से इंतज़ार है। सभी महानगरों के व्यस्ततम मार्गों,चौराहों पर राज्य सरकारों ने गणेशोत्सव के दौरान विशेष व्यवस्था खासतौर पर ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किये हैं। महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , बिहार, मध्यप्रदेश,राजस्थान मे गणेशोत्सव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के आदेश भी जारी किए गए हैं। डौलग्यारस एंव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंतचतुर्थदशी से लेकर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन अवसर तक असामाजिक तत्त्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिये परिवर्तित मार्गों का भी चयनित कर लिया गया है।
बतादें कि अन्य राज्यों की तुलना मे महाराष्ट्र ऐसा राज्य है गणेशोत्सव अलग एंव निराले अंदाज मे मनाया जाता है। गणेशोत्सव के दौरान पूरा प्रदेश गणपति की भक्ति मे लीन रहता है सार्वजनिक स्थानों के साँथ-साँथ घरों तक मे गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। अनवरत रुप से पूरे दिवस धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहता है।
Share To:

Post A Comment: