वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभा शोभा ओझा पहुंची चित्रकूट सतना, लिया राहुल गांधी के सभा की तैयारियों का जायजा।

भोपाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा बुधवार को चित्रकूट सतना पहुंची जहां उन्होंने 27 सितंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की होने जा रही आम सभा का स्थल निरीक्षण किया श्रीमति ओझा मंदिर भी पहुंची जहाँ उन्होंने प्रभूदर्शन लाभ लेते हुए प्रसादी गृहण की।

दिनाँक 27 सितंबर 2018 को चित्रकूट सतना में होने वाली राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा के स्थल का निरीक्षण के दौरान मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा के साँथ  महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता जी, चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, स्वदेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह परिहार, अब्बास हफ़ीज़, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा,उर्मिला त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: