भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी  मिनीबस पलटी,चार महिलाओं 
सहित नौ घायल,

रेहटी रिपोर्टर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा अटैंड कर भोपाल से चकल्दी लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी मिनीबस अनियंत्रित हो देहलाबाड़ी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस मे सवार 9 व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायल चकल्दी निवासी हैं।घायलों मे चार महिलाएं भी 
शामिल हैं। जानकारी अनुसार करीब 25 भाजपा कार्यकर्ता मोदी की सभा मे शामिल होने सुबह चकल्दी एंव आसपास गांव से  भोपाल रवाना हुए थे। लौटते समय बस देहलाबाड़ी के नजदीक अनियंत्रित हो पलट गई। पुलिस के मुताबिक सभी नौ घायलों को तत्काल रेहटी अस्पताल लाया गया जहाँ से उपचार के बाद छुट्टी देदी गई।घायलों मे चार महिलाएं भी शामिल हैं। मामले को लेकर पुलिस अन्य जानकारी भी हाँसिल करने मे जुट गई है।



Share To:

Post A Comment: