सपाक्स में पड़ने लगी फूट, हीरालाल त्रिवेदी को हटाया गया


जबलपुर 


 विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी सपाक्स में अब फूट पड़ने लगी है। सपाक्स के संस्थापक ललित शास्त्री ने हीरालाल त्रिवेदी को हटाकर अमित खम्परिया को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। त्रिवेदी को संरक्षक सदस्य बनाया गया है।

ललित शास्त्री का कहना है कि त्रिवेदी ने सपाक्स का गलत उपयोग किया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि सपाक्स सामाजिक संस्था है और वो राजनीतिक दल नहीं बन सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वर्षों पहले बने सपाक्स समाज संगठन का हीरालाल त्रिवेदी ने गलत उपयोग किया है। आगामी 28 नवंबर को मतदान है करीब एक महिने पहले निर्मित हुई वर्तमान परिस्थिति सपाक्स के लिए दिक्कत का विषय बन सकती है।

Share To:

Post A Comment: