इछावर विधानसभा: 10 ने लिए नाम वापस,

अब 14 प्रत्याशी मैदान मे,

एक अतिरिक्‍त ईवीएम रखने का झंझट खत्म 

इछावर  एमपी मीडिया पाइंट 

नाम वापसी के आजआखिरी दिन बुधवार को इछावर विधान सभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए अब इछावर से कुल 14 प्रत्याशी अंतिम रुप से चुनाव मैदान मे ताल ठोकेंगे। इसी के सांथ मतदान केन्द्र पर दो ईवीएम रखने का झंझट भी खत्म हो गया यदि चुनाव लड़ने वाले दो प्रत्याशी ओर होते तो चुनाव आयोग को एक अतिरिक्‍त मशीन लगाना पडती। बतादें कि मशीन मे अंतिम 16वां बटन नोटा का होता है।

मैदान थामे 14 प्रत्याशियों के नाम

१ करणसिंह वर्मा (भाजपा)२ राजेश जांगड़े (बसपा)३ शैलेन्द्र पटेल (कांग्रेस)૪ दिनेश नागर(आम आदमी पार्टी) ५ ब्रजेंद्र दत्त तिवारी(सपाक्स) के अलावा बाकी सब निर्दलीय  ६ अजय सिंह मेवाड़ा  ७ अनिल मालवीय ८  तुलसीराम पटेल ९ नवीन जाट १० पदमसिंह मालवीय ११ परमानन्द १२ राजेंद्र सिंह  १३ संतोष कुमार वर्मा १૪ हरिदेव तमोलिया 

  

 आज नाम वापस लेने वालों मे


 अनवर खां,दीपक सिंह,शैलेन्द्र कबाड़ी,शैलेन्द्र त्यागी, शैलेन्द्र पुत्र दरियाव खेरी,शैलेन्द्र पुत्र दरियाव निपानिया,धीरेंद्र सिंह,अजबसिंह शामिल हैं।

जबकि रामेश्वर गुर्जर ने 13 नवंबर को ही नामांकन वापस ले लिया था।

Share To:

Post A Comment: