मंडलोई प्रदेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त

सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट 
 
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह मंडलोई को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। मंडलोई को संगठन प्रभारी चंद्र प्रकाश शेखर ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। मंडलोई की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंडलोई ने कहा की कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को डटकर कार्य करना होगा। 
Share To:

Post A Comment: