कलेक्टर ने ली तहसीलदारों की बैठक,
राजस्व मामलों को लेकर एक माह तक चलेगा विशेष अभियान

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 


    राजस्व मामलों के निराकरण को लेकर एक माह तक अभियान चलाने के संबंध में कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त तहसीलदारों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व मामलों के निराकरण के लिये 1 जनवरी से 31 जनवारी 2019 तक विशेष अभियान चलाया जाए। विधानसभा निर्वाचन के दौरान राजस्व कार्य प्रभावित हुए हैं। मुख्य रूप से बी-1 का वाचन किया जाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं आबादी पट्टो के वितरण का निराकरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जाए।
      रबी फसलों की गरदावरी करते समय बोई गई फसल, सिंचाई के साधन तथा प्रत्येक खाते की भूमि पर खड़े वृक्षों का उल्लेख किया जाए। आदेशों का पालन खसरे में किया जाकर उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि ग्रामीणों को प्रदाय की जाए। कलेक्टर श्री पिथोड़े द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए तथा यह भी सुनिश्चत किया जाए कि सभी पटवारी अपने मुख्यालय में निवास करें तथा निर्धारित दिवस में अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें।
      राजस्व नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा भी निर्देशित किया गया कि उक्त बी-1 पढ़ने का कार्यक्रम की मुनादी कोटवारों से अपने ढंग से किया जाये ताकि जनप्रतिनिधि एं आम ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी समय पर हो सके। संबंधित राजस्व अधिकारी कैंप लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। बैठक में अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र हनोतिया, तहसीलदार सुधीर कुशवाह, मोतीलाल अहिरवार, श्री रघुवीर सिंह मरावी, नायब तहसीलदार संतोष धाकड़, सुश्री सुनीता कुमार उपस्थित थे।

----------------                                                                          
आष्टा ब्लाक के भौंरीकला पहुंचा दिल्ली का दल
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया निरीक्षण

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


      न्यूट्रिशियन इंटरनेशनल नई दिल्ली के दल ने आष्टा ब्लॉक के ग्राम भौरीकला पहुंचकर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर आयोजित गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में संचालित ग्राम स्तरीय दस्तक अभियान में दी जा रही सेवाओं का भी सत्यापन किया । दल ने आंगनबाड़ी में दी जा रही सेवाओं सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पहुंचकर शाला त्यागी तथा अप्रवेशी छात्रों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की । दल में न्यूट्रिशियन इंटरनेशनल नई दिल्ली से मिनी वर्गिस, एनआई भोपाल से समता पाईक, राज्य समन्वयक रमेश मेनन, संभागीय समन्वयक सुनील कटारे, जिला टीककरण अधिकारी डॉ.एम.चंदेल, बीएमओ डॉ.प्रवीर गुप्ता सहित अन्य विभागीय कर्मचारी आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम, एम.पी.डब्ल्यू उपस्थित थे।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में ग्राम स्तरीय दस्तक अभियान का संचालन 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है जिसमें ट्रिपल ए (आशा,आंगनबाड़ी एवं ए.एन.एम.) द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 11 प्रकार की कई जरूरी सेवाएं घर-घर जाकर दी जा रही है। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे न्यूटिशियन इंटरनेशनल के दल ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पहुंचकर आयरन शिरप की जानकारी प्राप्त करते हुए रिकार्ड प्रबंधन को भी देखा वहीं प्रभारी शिक्षकों से निपी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त इस दौरान किशोरी बालिकाओं से भी चर्चा की। ए.एन.एम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर दी जा रही सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की गई।
----------------                                                                                

अपहरण के मामले में तीन हजार का इनाम घोषित

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

   
पुलिस अधीक्षक सीहोर राजेश सिंह चंदेल ने अपहरण के मामले में अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी कराने अथवा गिरफ्तारी में सहायता करने वाले व्यक्ति को 3 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण के मामले में अज्ञात ‍फरार आरोपी को नाबालिक बच्ची के अपहरण के मामले में गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल ने उद्घोषणा जारी की है कि जो भी व्यक्ति अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करेगा उसे 3 हजार रुपये की राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

----------------                                                    पुरूष नसबंदी पखवाडे़ का आयोजन 2 जनवरी तक

सीहोर,


      राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 19 दिसंबर 2018 से 2 जनवरी 2019 तक पुरूष नसबंदी पखवाडे़ का आयोजन किया जाएगा। परिवार कल्याण सेवा आवश्यकता के अंतर्गत नसबंदी कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाए जाने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश सिविल सर्जन सहित समस्त बीएमओ को दिए गए हैं। पुरूष नसबंदी पखवाडे़ के अंतर्गत 25 दिसंबर 2018 तक ग्राम स्तरीय विशेष जनजागरूता अभियान तथा 26 दिसंबर से 2 जनवरी 2019 तक विशेष नसबंदी कैम्प आयोजित कर पुरूष नसबंदी की जाएगी।
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को भारत सरकार द्वारा मिशन परिवार विकास कार्यक्रम में शामिल किया गया है जिसके अंतर्गत पुरूष नसबंदी कराने वाले पुरूष हितग्राही को 3 हजार रूपए एवं प्रेरक को 400 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिले में जिला चिकित्सालय सीहोर एवं पीएचसी शाहगंज, सीएचसी श्यामपुर  में प्रति गुरूवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुदनी एवं रेहटी में प्रति शुक्रवार, सिविल अस्पताल आष्टा एवं सीएचसी जावर, सीएचसी नसरूल्लागंज में प्रति शनिवार, सीएचसी श्यामपुर, बिल्किसगंज में प्रति बुधवार तथा सीएचसी लाड़कुई में माह के द्वित्तीय एवं चतुर्थ गुरूवार को सेवा आवश्यकता नसबंदी कैम्पों का आयोजन किया गया है जिसमें विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा पुरूष एवं महिला नसबंदी की जाती है। डाॅ.तिवारी ने बताया कि पुरूष नसबंदी बीना चीरा और बीना टांका के 5 मिनट में संपन्न होने वाली आसान और सरल प्रक्रिया है। जिले के समस्त बीएमओ सहित सिविल सर्जन को पुरूष नसबंदी पखवाड़े के लिए पुरूष हितग्राहियों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
-------------

 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री में 30 दिसंबर तक होगा प्रतिभा पर्व

सीहोर, 


 जिले में संचालित समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री विद्यालयों में प्रतिभा पर्व का आयोजन 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। प्रतिभा पर्व में विद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन, विद्यार्थियों की उपलब्धि का मूल्यांकन, पालकों से संवाद, बाल केबिनेट से सीधा संवाद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन निरीक्षणकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। प्रतिभा पर्व में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं जिनमें उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक, आई टी आई अधीक्षक एवं प्रशिक्षक, महिला पॉलीटेक्निक के व्याख्याता एवं शिक्षा विभाग के प्राचार्यो को निरीक्षणकर्ता नियुक्त किया गया है।
----------------                                                                              

मीजल्स-रूबेला पर परियोजना अधिकारियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

 सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


    मीजल्स-रूबेला अभियान सहित दस्तक अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर्स की उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण गुरूवार को ट्रामा सेंटर में आयोजित संपन्न हुई। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एम.चंदेल द्वारा विस्तार से जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी द्वारा किया गया।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि ग्राम स्तरीय दस्तक  अभियान का 17 दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2018 तक जिले के प्रत्येक गांवों में संचालित किया जा रहा है। वहीं मीजल्स-रूबेला अभियान की शुरूआत जनवरी 2019 के मध्य में शुरू होगी जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक आयु वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। आयोजित कार्यशाला में दस्तक अभियान के अंतर्गत ए.एन.एम., आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (ट्रिपल-ए) द्वारा घर-घर जाकर दी जाने वाली 11 प्रकार की सेवाओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि मीजल्स-रूबेला(एम.आर.) अभियान के अंतर्गत 09 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ड्यूलिस्ट का निर्माण एवं प्रत्येक हितग्राही को टीकाकरण किए जाने की लक्ष्यपूर्ति एवं अभियान के दौरान लक्षित बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करना एवं टीकाकरण स्थल तक पहुंचाना आदि शामिल है।
Share To:

Post A Comment: