ऑक्सफोर्ड स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन,
विद्यार्थियों को सिखाए कानून के गुर 


सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ऑक्सफोर्ड स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश,सचिव जिला विधिक प्राधिकरण  एसके नागौत्रा एवं पैनल अधिवक्ता श्रीमती बरखा वर्मा व संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन एवं प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन तथा स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

     शिविर में एसके नागौत्रा ने विद्यार्थियों को कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी देने के साँथ उनको पाक्सो एक्ट, घरेलु हिंसा, मोटर व्हीकल एक्ट, सायबर क्राईम एवं भारतीय दण्ड विधान के साँथ विद्यार्थियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा उनके अधिकार जैसे विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
 7 से 14 वर्ष के बच्चों में साँथ ही अपराध करने की प्रवृत्ति को जन्म देने वाले तथ्यों को समझाया एवं उनकी रोकथाम के लिए विभिन्न एक्टों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त गुडटच-बेडटच की जानकारी के सांथ समाज में फैल रही कुरीतियों के विरोध करने का रास्ता बताया। वहीं दूसरी ओर यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताते हुए हेलमेट के लाभ को भी समझाया।
      पैनल अधिवक्ता बरखा वर्मा द्वारा नारी शक्ति की पहचान बताते हुए, नारियों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा मध्यस्था के बारे में समझाया व छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आफरीन बानो व सपना शर्मा ने किया तथा स्कूल प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share To:

Post A Comment: