कलेक्टर ने किया बुधनी विकासखंड का निरीक्षण


सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


      कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने बुधवार को जिले के बुधनी विकासखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नर्मदा पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने राजस्व प्ररकणों का अवलोकन किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी बुधनी राजेश शाही को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
----------------
                                                                      अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की
योजनाओं हेतु अब ऑनलाइन आवेदन

सीहोर,
      

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कि बताया कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, कृषक उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना, आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्रीबाई फूले स्व-सहायता समूह योजना के लिये अब एम.पी.ऑनलाइन पर आवेदन करना होगा। उक्त नियमों से आवेदकों को अपनी सहूलियत के अनुसार गांव अथवा कस्बे के पास ही आवेदन करने जाना होगा। इससे उनका सीहोर आने-जाने का समय एवं किराया दोनों की बचत होगी एवं योजनाओं का सफलता पूर्वक लाभ भी मिल सकेगा।

Share To:

Post A Comment: