दो लाख कर्जा माफ, खुश किसान, किया डांडिया नृत्‍य,
राहुल गांधी ने की जिले के किसानों की तारिफ,
 एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में नाचे थे किसान 

सीहोर,   एमपी मीडिया पाइंट 

जम्बूरी मैदान भोपाल में शुक्रवार को आयोजित किसान आभार सभा में समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम नई चंदेरी, पुरानी चदेरी, तकीपुर, पिपालिया मीरा, आलमपुूरा, ग्राम तज के सैकड़ों किसानों ने ढोल  पर डांडिया बिनाकी नाच किया। किसान अपने हाथों में अनेक स्लोगन लिखे बेनर पोस्टर रखे हुए थे। 

ग्राम चंदेरी सहित पांच गावोंं के किसानों द्वारा किया जा रहा डांडिया नाच मध्य प्रदेश के अनेक जिलों से आए बढ़ी संख्या में किसान और आमजन सहित नेतागणों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैदान पर हजारों  किसानों जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने मोवाईलों पर वीडिया बनाकर वायरल किया। समाजसेवी श्री मेवाड़ा के नेतृत्व में किए जा रहे किसानों के द्वारा डाङ्क्षडया बिनाकी नृत्य को प्रदेश भर के मोबाईल यूटूव वाटसएप फेसबुक यूजर्स ने पसंद किया। उक्त किसान डांडिया नृत्य से उत्साहित अनेक कांग्रेस नेत्रियों और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने भी डांडिया नृत्य में किसानों के मध्य पहुंचकर हिस्सा लिया। कई लोगों ने किसानों के साथ सेल्फी ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कमलानाथ के द्वारा किसानों का दो लाख रूपए कर्ज माफ करने पर किसानों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Share To:

Post A Comment: