पटना : बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग को  लेकर चल रहा तकरार के बीच होटल मौर्या में महागठबंधन के घटक दलों के नेता एवं प्रतिनिधि ने संयुक्त प्रेस कॉन्फे्रंस कर राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाया। राजद नेता तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर बिहार के सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के साथ घोषणा कर कहा कि बिहार का महागठबंधन  देर आया, लेकिन दुरूस्त आया है। भाजपा एवं जदयू ने प्रत्याशी के नामों की घोषणा तो कर दिया,  लेकिन उनके प्रत्याशी जनता के बीच नहीं जा रहे हैं। महागठबंधन के नेता प्रचार में जुटे हैं। जदयू ने जनादेश का अपमान किया है। किसानों को ठगने एवं संविधान विरोधी है। महागठबंधन बिहार हित, साम्प्रदायिक एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी है। एनडीए के घटक दल रहे हम एवं रालोसपा का मोहभंग हो गया और वे महागठबंधन के साथ हुए।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन अटूट है यह जनता के दिलों का गठबंधन है। इस बार की लड़ाई सच झूठ, लोकतंत्र बचाने एवं अन्याय के खिलाफ की लड़ाई है। प्रदेश की जनता अब एनडीए के झांसे में नहीं आने वाली है। लोकसभा के चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगा।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रतिनिधि एआईसीसी सदस्य नरेन्द्र सिंह, हम से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रालोसपा प्रतिनिधि पार्टी महासचिव सत्यानंद दांगी, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, आलोक मेहता, विधायक अत्री मुनी, मृत्युंजय तिवारी, हम नेता महाचन्द्र प्रसाद, दानिश रिजवान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका पासवान, प्रवक्ता विजय यादव, मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र त्रिपाठी, वीआईपी नेता छोटे सहनी समेत महागठबंधन के अन्य नेता उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: