रांची,  : लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह बात प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने  भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन और बूथ प्रबंधन से हमें मिशन 2019 के लक्ष्य को पूर्ण करना है। जनता फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अलग-अलग विभागों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति को चुुनाव अभियान को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है। जिसे हम सब पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए 16 विभाग बनाये गये है। जिसमें कार्यक्रम, विधि, मीडिया, प्रचार, प्रशासनिक समन्वय, आई.टी., सोशल मीडिया, आवास प्रोटोकॉल, प्रवास, वाहन, हेलीकॉप्टर, यातायात, चुनावी मुद्दे, साहित्य प्रकाशन, बूथ पैकेट, मतदाता सूची, चुनाव सामग्री, नुक्कड़ सभा, शामिल है।



Share To:

Post A Comment: