1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे ।पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: जॉब में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा कार्य योजना को विस्तार देंगे। दूर धार्मिक यात्रा का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। परिवार सहित यात्रा की योजना बना सकते हैं।।हनुमान जी का दर्शन करें व उनकी तीन परिक्रमा करें। सफेद व लाल रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब परिवर्तन का विचार दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: जॉब परिवर्तन  में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र से रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: जॉब में अपने कार्य पर ध्यान दें। कोई भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे।धन का व्यय होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमानजी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Share To:

Post A Comment: