मुंबई I उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जवाब देते हुए कहा है कि हम यहां किसी चीज को यहां लेने जाने के लिए नहीं आए हैं। लोग इस पर बेवजह ही चिंतित हो रहे हैं। हम वर्ल्ड क्लास सुविधा देने वाले हैं। जिस किसी की भी नियत साफ होगी वह लोग वहां जरूर आएंगे। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ पर यूपी फिल्म सिटी मुद्दे पर निशाना साधा था।

लोगों को जहां सुविधा मिलेगी वहां जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में फिल्म सिटी ले जाने के मुद्दे पर जवाब दिया है कि कोई किसी को लेकर नहीं जाता है यह कोई बस नहीं है जो कोई लेकर जा सकता है यहां खुली प्रतिस्पर्धा है जो ज्यादा सुरक्षा देगा अच्छा वातावरण देगा जहां हर कोई काम कर सके एक बेहतरीन काम करने का माहौल मिले ऐसी जगह पर लोग जरूर जाते हैं।

मुंबई की फ़िल्मसिटी मुंबई में ही रहेगी

योगी ने कहा कि मुंबई की फिल्म सिटी मुंबई में ही रहेगी और यही काम करेगी। जबकि उत्तर प्रदेश में हम नई फिल्म सिटी बना रहे हैं और वह वहां काम करेगी। फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से बात कर हम यूपी की फिल्म इंडस्ट्री को वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि वहां बेहतरीन सुविधा दी जा सके। हम ना तो किसी के निवेश को झटक रहे हैं और ना ही किसी को बाध्य कर रहे हैं। हम केवल भारत की अर्थव्यवस्था को किस तरह से मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा निवेशकों को किस प्रकार से आकर्षित किया जा सकता है, उसके मुताबिक कदम उठा रहे हैं।

यूपी में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्मसिटी

योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 3 सालों में तीन लाख करोड़ का निवेश हुआ है। यूपी में हम एक वर्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए कई एक्टर और दूसरे लोगों से भी बातचीत हुई है। फिल्म सिटी को एनसीआर में नोएडा के पास यमुना अथॉरिटी में बनाया जा रहा है। नोएडा में ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी बन रहा है। और उसी के पास 1000 एकड़ में यह फिल्म सिटी बनने जा रही है। जो दिल्ली से महज आधे घंटे की दूरी पर होगी। मुंबई फिल्म जगत से भी कई लोगों ने इस दिशा में अपनी रुचि दिखाई है।

Share To:

Post A Comment: