CM शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार ने चंद्रयान के सक्सेसफुल लैंडिंग की कामना की. सीएम शिंदे ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ी सफलता है. जब चंद्रयान लैंड हो जाएगा तो खुशियां मनाएंगे.'

 भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने का समय बेहद करीब आ गया है. हर भारतीय इस इंतजार में है कि विक्रम लैंडर चांद के दक्षिण तल पर लैंड कर इतिहास रच दे. पूरा देश इस मिशन की सफलता का इंतजार टकटकी लगाकर कर रहा है. सभी इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए उत्सुक हैं. इसी बीच महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा, हम सब मिलकर खुशियां मनाएंगे.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार ने चंद्रयान के सक्सेसफुल लैंडिंग की कामना की. सीएम शिंदे ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ी सफलता है. जब चंद्रयान लैंड हो जाएगा तो खुशियां मनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत हुई. सभी ने इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं. जब विक्रम सुरक्षित तरीके से लैंड हो जाएगा तो सब जश्न मनाएंगे.' सीएम एकनाथ शिंदे ने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं. 

23 अगस्त को चंद्रयान रचेगा इतिहास
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सेफ और सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है. मिशन का मकसद है प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना. इसी के साथ चांद के रहस्यों पर परीक्षण शुरू किया जाएगा. 

गौरतलब है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक ये जानने में लगे हैं कि चांद के पर भी पृथ्वी की तरह मानव जीवन संभव है या नहीं. इसके लिए लगातार कई प्रयास होते रहे हैं. भारत का मिशन है लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारना, जो 23 अगस्त को पूरा होने वाला है. इसी के साथ भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा, जो चांद के साउथ पोल पर पहुंचेगा और इतिहास रच देगा. 



 

Share To:

Post A Comment: