भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मुकाबले पाकिस्तान को 6 रनों से हराया. भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 119 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. लेकिन इतना कम टोटल होने के बावजूद भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल यह टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर डिफेंड किया. 
इससे पहले टी20 में टीम इंडिया का सबसे कम टोटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के खिलाफ था. 2016 में भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे को 139 रनों का टारगेट देकर जीत दर्ज की थी. लेकिन अब यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज हो गया, जहां टीम इंडिया ने 2024 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को सिर्फ 120 रनों का टारगेट देकर जीत हासिल की. 

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सफलतापूर्वक सबसे लो टोटल डिफेंड

120 रन- बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 2024 
139 रन- बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2016
145 रन- बनाम इंग्लैंड, नागपुर, 2017
147 रन- बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु, 2016.
टी20 वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक सबसे लो टोटल डिफेंड 

120 रन- श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड, चैटोग्राम, 2014
120 रन- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 2024
124 रन- अफगानिस्तान, बनाम वेस्टइंडीज, नागपुर, 2016
127 रन- न्यूजीलैंड बनाम भारत, नागपुर, 2016
129 रन- दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स, 2009.
पाकिस्तान के खिलाफ सफलतापूर्वक सबसे लो टोटल डिफेंड 

ज़िम्बाब्वे ने 119 रनों का किया, हरारे, 2021
भारत ने 120 रनों का किया, न्यूयॉर्क, 2024 
ऑस्ट्रेलिया ने 128 रनों का किया, मेलबर्न, 2010 
इंग्लैंड ने 130 रनों का किया, अबू धाबी, 2012
ज़िम्बाब्वे ने 131 रनों का किया, पर्थ, 2022
शानदार लय में दिखे थे भारतीय गेंदबाज़

पाकिस्तान के खिलफ मुकाबले में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने कमाल किया. 120 रनों का टोटल डिफेंड करते हुए भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले. बाकी 1-1 सफलता अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के हाथ लगी. हार्दिक ने 4 ओवर में 24 रन खर्चे. वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 31 और अक्षर ने 2 ओवर में 11 रन दिए. 

Share To:

Post A Comment: