झांसी। यदि किसी प्रकार परेशानी है, या फिर मुसीबत में हैं तो तुरंत पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। यह कहना है एसएसपी विनोद कुमार का। उन्होंने आज सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की।

 पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में एसएसपी विनोद कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ मासिक बैठक की। बैठक में उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा व्यापारियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी मुसीबत में होने पर पुलिस से वह मदद ले सकते हैं। इसके साथी ही एसएसपी ने सुरक्षा एवं शांति व्यस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर देवेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह परिहार, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, व्यापारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)
Share To:

Post A Comment: