शाहजहांपुर : रौजा पिता को पुत्र के जन्मदिन पर साइकिल न दिलाना काफी महंगा पड़ गया जो उसके साथ हुआ उसने सपने में भी नही सोंचा होगा। रौजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी महेंद्र उर्फ पप्पू की पत्नी अनिता (35) ने  सुबह लगभग 9 बजे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।  मृतिका अनीता अपने बेटे हर्ष के जन्मदिन पर उसे उपहार में साइकिल देना चाह रही थी। उसके 11 बर्षीय हर्ष का कल मंगलवार को जन्मदिन मनाया जाना था। बीती रात को पति पत्नी के बीच साइकिल दिलाने को लेकर विवाद हो गया था। मृतिका के पति महेंद्र के पास साइकिल दिलाने के लिए उसके पास पैसे नही थे। पड़ोस में रहने बाली महेंद्र की भाभी ने बताया कि अनीता साइकिल दिलाने की जिद कर रही थी। जबकि महेंद्र साइकिल दिलाने में असमर्थ था। उसने अनीता को कुछ दिनों बाद साइकिल दिलाने के लिए बोला था। लेकिन अनीता अपनी जिद पर अड़ी रही। महेंद्र एक भट्टे स्वामी की गाड़ी चलाता है। जिससे उसकी आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण वह अपने बच्चे को साइकिल दिलाने में असमर्थ था। जब आज सुबह 8 बजे महेंद्र अपनी डियूटी पर चला गया और उसका बेटा व बेटी सरिता पड़ोस में अपनी चाची के घर खेलने चले गए। इसी बीच अनीता ने घर में पड़ी टीनशेड की बल्लियों के सहारे रूपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतिका के तीन छोटे छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

आज की सत्ता ब्यूरो शाहजहाँपुर
Share To:

Post A Comment: